• Mon. Jun 15th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

14 जून 2026 । पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह को धराया; सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद कर 8 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

विवरण:: धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में एक संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। प्रार्थिया ने थाना नगरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 05-06 जून 2026 को वे मातंगी धाम दर्शन के लिए घर बंद करके गई थीं; 08 जून को लौटने पर घर का पिछला दरवाजा खुला और आलमारी तोड़ी हुई मिली। घटना की तहरीर पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 46/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

एसपी के निर्देश पर सायबर थाना व नगरी थाना की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर जानकारी व संदिग्ध गतिविधियों की मॉनिटरिंग के माध्यम से आरोपियों का पता लगाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने सभी घटनाओं में सामूहिक हिस्सेदारी स्वीकार की। उन्होंने बताया कि रेकी कर पीछे के दरवाजे से घर में प्रवेश कर लोहे की रॉड से आलमारी तोड़कर सोना-चांदी के आभूषण व नगदी ले गए। आरोपियों ने थाना नगरी के अन्य प्रकरण (अपराध क्रमांक 47/2026 एवं 30/2026) में भी संलिप्तता स्वीकार की; चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

बरामदगी का संक्षेप:
सोना: कुल 144.11 ग्राम (रानी हार, मंगलसूत्र, गुलबंद, झुमका, बालियां, अंगूठी, टॉप्स)
चांदी: लगभग 2167.845 ग्राम (करधन, पायल, सिक्के, रिंग)
नकदी एवं सिक्के: ₹11,300 व सिक्के
इलेक्ट्रॉनिक सामान: 02 एप्पल मोबाइल, 02 विवो मोबाइल
चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड, 01 मोटरसाइकिल (CG-23-P-6597)
कुल बरामदगी का अनुमानित मूल्य लगभग ₹24,00,000
जांच में यह तथ्य भी उजागर हुआ कि कुछ आरोपी चोरी का माल बेचने व छिपाने में भी संलिप्त थे — पुष्पजीत खरे द्वारा आभूषण बेचने व लक्की गुप्ता द्वारा माल छिपाने हेतु मां सीमा गुप्ता के सहयोग की पुष्टि हुई; दोनों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी (नाम व संक्षेप):
तामेन्द्र यादव उर्फ सोनू, उम्र 19, ग्राम गजकन्हार
लक्की गुप्ता, उम्र 19, वार्ड 05, जंगलपारा
प्रहलाद नेताम उर्फ राहुल, उम्र 19, गणेश चौक
हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान, उम्र 23, वार्ड 02, जंगलपारा
पुष्पजीत खरे उर्फ जीत्तू, उम्र 18, वार्ड 04
भावेश कुमार साहू उर्फ मेलोडी, उम्र 20, बुढ़ारावपारा
नोवल जैन, उम्र 22, राजाबाड़ा वार्ड 11
सीमा गुप्ता, उम्र 40, वार्ड 05, जंगलपारा
प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया; उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। बची हुई चोरी की वस्तुओं की बरामदगी व अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
धमतरी पुलिस ने सार्वजन‍िक सतर्कता के लिए अपील की है कि सराफा व्यापारियों व नागरिकों को संदिग्ध रूप से सोना-चांदी बेचने वालों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, कीमती सामान बैंक में रखें और घर सूना न छोड़ें।

Leave a Reply

You Missed