• Tue. Jun 16th, 2026

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार से कहा – नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से शुरू करें, भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल बुलाना अनुचित…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

15 जून 2026 । “भीषण गर्मी में मासूमों की सेहत पर समझौता नहीं” — कांग्रेस का स्कूल दोबारा खोलने पर विरोध।

विवरण:: कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में विशेषकर रायपुर, बिलासपुर व मैदानी क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर चल रहा है और तेज लू से हालात गंभीर हैं। ऐसे हालात में बच्चों को स्कूल बुलाना अन्याय है और मासूमों पर अत्याचार के बराबर है। उन्होंने बताया कि कई सरकारी स्कूलों में पंखे व कूलर जैसी बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे बच्चों की तबीयत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। शुक्ला ने सरकार से अनुरोध किया है कि नया शैक्षणिक सत्र तब तक शुरू न किया जाए जब तक तापमान घट कर सुरक्षित स्तर पर (30 जून के बाद) ना आ जाए, और 1 जुलाई से नया सत्र आरंभ करने पर विचार किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि स्कूल समय से खोले जाते हैं और किसी बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, इस पर सरकार जवाबदेह है। कांग्रेस ने सरकार से इस विषय को गंभीरता से लेने और तात्कालिक राहत व व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने की अपील की है।


Leave a Reply

You Missed