अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
15 जून 2026 । महात्मा गांधी के प्रति अपमान” — उप मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की तुलना पर कांग्रेस को चेतावनी दी।
विवरण:: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस जब भी राहुल गांधी की तुलना किसी से करती है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि देश में अब यह बात स्थापित हो चुकी है कि राहुल गांधी राजनीति में विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार 99 चुनाव हारने का रिकॉर्ड रखते हैं और उनके हर अभियान के बाद कांग्रेस को ही नुकसान हुआ है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का देश के लिए अतुलनीय योगदान है जबकि राहुल गांधी का देश के लिए कोई सकारात्मक योगदान नहीं है; उल्टा देश की बदनामी और क्षति में उनका योगदान रहा है। इसके चलते, महात्मा गांधी से तुलना कर कांग्रेस ने गांधी जी की आत्मा को दुख पहुँचाया है और कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए।




