• Thu. Jun 25th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

24 जून 2026 । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विभागीय समीक्षा बैठक में विद्यालयों की साफ-सफाई, मरम्मत, समय पर पाठ्यपुस्तक, गणवेश और सायकल वितरण पर जोर दिया। उन्होंने ड्रॉपआउट बच्चों की वापसी, शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा।

विवरण : मंत्रालय स्थित महानदी भवन में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों के सुचारु संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने साफ-सफाई, मरम्मत कार्य, पाठ्यपुस्तक, गणवेश और सायकल वितरण समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रॉपआउट बच्चों को विशेष अभियान चलाकर 31 जुलाई 2026 तक पुनः विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाए। प्राथमिक स्तर पर बारहखड़ी और पहाड़े, जबकि माध्यमिक स्तर पर धाराप्रवाह पठन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

जर्जर भवनों के डिस्मेंटल, भवनविहीन विद्यालयों की समीक्षा और कार्यालयों में संलग्न शिक्षकों की मूल पदस्थापना पर वापसी के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि सत्र 2027-28 से प्रवेश और शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा तथा VSK App आधारित उपस्थिति से जुलाई माह का वेतन दिया जाएगा।

Leave a Reply

You Missed