• Sat. Aug 8th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

24 जून 2026 । रोटरी क्लब रायपुर एलिगेंस व VLCC स्कूल ऑफ ब्यूटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में साठ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया; विशेषज्ञ नम्रता गुगलानी ने मेकअप, स्किन केयर व हेयरस्टाइल पर व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ाया।

विवरण :: रोटरी क्लब रायपुर एलिगेंस ने VLCC स्कूल ऑफ ब्यूटी के सहयोग से महिलाओं के सौंदर्य व व्यक्तित्व विकास हेतु दो दिवसीय व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का संचालन VLCC की प्रमुख नम्रता गुगलानी ने किया, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को दैनिक जीवन, छोटे आयोजनों व विशेष अवसरों के अनुरूप सरल तथा आकर्षक हेयरस्टाइल, बेसिक मेकअप तकनीकें तथा मौसमानुसार स्किन केयर रूटीन संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में घरेलू उपचार और प्रोफेशनल देखभाल के बीच अंतर समझाया गया तथा त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाए रखने के असरदार उपाय साझा किए गए। प्रतिभागियों ने सत्रों में प्रश्न पूछकर व्यक्तिगत सलाह प्राप्त की। क्लब अध्यक्ष प्रेमिका गुप्ता, सचिव डॉ. स्वाति अग्रवाल व चेयरपर्सन सोनम गुप्ता ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजमर्रा की जिंदगी में सहजता से अपनाने योग्य कौशल सिखाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply