अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़
04 जुलाई 2026 । धमतरी के दुगली कन्या शिक्षा परिसर में कलेक्टर ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर छात्राओं से संवाद किया और विद्यालय सुधार हेतु एक लाख रुपये देने की घोषणा की; खेल प्रतिभाओं की सराहना कर तात्कालिक वॉलीबॉल ग्राउंड बनवाने के निर्देश दिए गए।

विवरण ::धमतरी जिले के दुगली नगर में स्थित कन्या शिक्षा परिसर में कलेक्टर ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जिला अधिकारियों तथा छात्राओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। सभी अधिकारियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर अभियान को सार्थक बनाया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और परिसर की साफ-सफाई पर बल दिया तथा छात्राओं से परिसर की जिम्मेदारी स्वयं लेने का आग्रह किया। विद्यालय की आवश्यकताओं का अवलोकन कर भवन की मरम्मत तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की गयी, जिससे बेहतर शिक्षण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। व्यायाम शिक्षिका से खेल गतिविधियों की जानकारी लेकर राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सफल छात्राओं की उपलब्धि की प्रशंसा की गयी और तत्काल वॉलीबॉल ग्राउंड तैयार करने के निर्देश दिये गये। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





