अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़
04 जुलाई 2026। धमतरी में पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता दर्ज करते हुए वर्ष 2026 के पहले छह माह में 29 प्रकरणों में 59 आरोपियों को पकड़ा। इस अवधि में लगभग 980 किलो गांजा, 72.9 ग्राम हेरोइन और तस्करी में प्रयुक्त 08 कार, 01 पिकअप तथा 11 मोटरसाइकिल जप्त की गईं। कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग 5 करोड़ 70 लाख रुपये आंका गया है।
विवरण : धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2026 के पहले छह माह में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब, जुआ, सट्टा और अन्य अपराधों के विरुद्ध सतत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सीमावर्ती क्षेत्रों बोरई, कुन्दई और विश्रामपुरी त्रि-जंक्शन पर सघन वाहन जांच और निगरानी की जा रही है। जनवरी से जून के बीच एनडीपीएस अधिनियम के तहत 29 प्रकरण दर्ज कर 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लगभग 980 किलो गांजा, 72.9 ग्राम हेरोइन तथा तस्करी में प्रयुक्त 08 कार, 01 पिकअप और 11 मोटरसाइकिल जप्त की गईं। अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए “ऑपरेशन निश्चय” के चार चरण भी सफलतापूर्वक पूरे किए गए।




