• Thu. Aug 20th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

19 अगस्त 2026 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ने में इच्छा शक्ति नहीं दिखाई, उन्हें आज सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

विवरण: मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश में नक्सलवाद को बढ़ने-फूलने दिया, उनके द्वारा इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने, प्रधानमंत्री के आशीर्वाद, गृह मंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति, जवानों के अदम्य साहस और स्थानीय लोगों के समर्थन से नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई हुई।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस उपलब्धि की सराहना करनी चाहिए, लेकिन अपनी कमजोरी छिपाने के लिए वह असत्य बातें कर रहा है।

Leave a Reply