• Tue. Jul 7th, 2026

राज्य निरीक्षण दल की कार्रवाई: पान सीड्स प्रा. लि. के 75 हजार बोरी धान बीज पर विक्रय प्रतिबंध, कारण बताओ नोटिस…..

Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

05 जुलाई 2026 । धमतरी में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने पान सीड्स प्रा. लि. के बीज भंडारण परिसर का औचक निरीक्षण कर अनियमितताएँ पाईं; 75 हजार बोरी धान बीज के विक्रय, आपूर्ति व उपयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया तथा तीन दिन में कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा गया।

विवरण :: खरीफ सीजन में किसानों को प्रमाणित तथा गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने ग्राम बंजारी स्थित पान सीड्स प्रा. लि. के बीज प्रोसेसिंग व भंडारण परिसर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में पाया गया कि बीजों की ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग व पैकेजिंग की आवश्यक जानकारी जिला कार्यालय को नहीं दी गई तथा लाइसेंस में स्वीकृत किस्मों के अलावा अन्य किस्मों के बीज भी भंडारित व पैक किए जा रहे थे। निष्कर्षस्वरूप परिसर में उपलब्ध लगभग 75 हजार बोरी कच्चे व ग्रेडेड धान बीज तथा समस्त पैकेजिंग सामग्री के विक्रय, आपूर्ति एवं उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। पैक्ड बीजों के नमूने राज्य बीज परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। संबंधित फर्म को तीन दिवस के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया कि नियम उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसानों के हितों की रक्षा हेतु निरीक्षण व प्रवर्तन कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

Leave a Reply