• Sun. Jul 5th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

05 जुलाई 2026 । नकटी–सम्मानपुर में हुई बुलडोजर कार्रवाई ने 85 घरों को उजाड़ दिया; आम आदमी पार्टी कहती है कि ग्राम पंचायत की मंजूरी के बिना जमीन आबंटन अनुचित था। पार्टी विस्थापितों के समान्य पुनर्वास, मुआवजा और निष्पक्ष जांच तक आवाज बुलंद रखेगी तथा जिम्मेदारों की सख्त कार्रवाई मांगेगी।

विवरण :: रायपुर जिले के नकटी–सम्मानपुर में 29 जून तड़के भारी पुलिस बल के बीच हुई बुलडोजर कार्रवाई में लगभग 35 एकड़ क्षेत्र के 85 गरीब परिवारों के मकान ध्वस्त कर दिए गए। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बताया कि कई परिवारों को नोटिस भी नहीं मिला और कुछ के मकान बिना वैधानिक प्रक्रिया के नष्ट कर दिए गए।

पार्टी ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की स्वीकृति के बिना एनआरडीए को जमीन आबंटित करना और रातों-रात सरकारी बोर्ड लगाना संदिग्ध और मनमाने कदम हैं। प्रभावितों के अनुसार उन घरों में वर्षों की मेहनत, सरकारी सुविधाएँ तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से प्राप्त लाभ शामिल थे, जिन्हें अचानक उजाड़ दिया गया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि यदि जमीन का उपयोग किसी परियोजना के लिए आवश्यक था तो समान सम्मान के साथ उसी गांव में पुनर्वास तथा न्यायोचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाना चाहिए था। पार्टी ने पूरी जांच, जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई और प्रभावित परिवारों के त्वरित पुनर्वास की मांग की है; जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply