• Tue. Jul 7th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, भिलाईनगर, छत्तीसगढ़

07 जुलाई 2026 । भिलाई में लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिक निगम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को तुरंत जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विवरण: सोमवार को निगम आयुक्त ने जोन-01 नेहरू नगर के राधिका स्थित नगर कोसा नाला, दीक्षित कॉलोनी, गांधी नगर, एम.जे. कॉलेज जुनवानी रोड, इंदु आईटी नाला और शांति नगर जैसे जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नालों और नालियों में बढ़े जलस्तर, पुलों पर फंसे कचरे और निचली बस्तियों में पानी भरने की स्थिति का जायजा लिया।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए और जहां भी अवरोध है, उसे तुरंत हटाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। भारी बारिश और तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। निगम की टीमों ने पेड़ हटाने और सड़कों को फिर से सुचारु करने का काम शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, कार्यपालन अभियंता, उप अभियंता और जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply