अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
07 जुलाई 2026 । रायपुर नगर निगम शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए 160 सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने कहा कि इन कैमरों से गंदगी फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाएगी और महिलाओं की सुरक्षा भी बेहतर होगी।
विवरण: नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने बताया कि शासन से 160 कैमरे लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है। इन्हें शहर के प्रमुख स्थानों, चौराहों और कचरा फेंकने वाले जीवीपी पॉइंट्स पर लगाया जाएगा। सभी कैमरे केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी मजबूत हो सके।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर कचरा फेंकते हुए कैमरे में दिखाई देता है, तो उस पर तुरंत जुर्माना लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर नोटिस और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। आयुक्त के अनुसार कैमरे सोलर आधारित होंगे और इनके संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी टेंडर दस्तावेजों में स्पष्ट रूप से तय की गई है, ताकि निगम पर अतिरिक्त खर्च न आए। उन्होंने यह भी कहा कि अभी प्रारंभिक सूची में संशोधन की गुंजाइश है और नागरिकों से फीडबैक लेकर स्थानों को अंतिम रूप दिया जाएगा।



