Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्य सचिव ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर सभी विभागों को समन्वय के निर्देश दिए। तीन मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को शाम सात बजे शुरू होंगे। दर्शकों के लिए ओपन वाई-फाई, ई-टिकट स्कैनिंग और कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
विवरण : छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, परसदा में भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। तीन अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर 2026 को शाम सात बजे खेले जाएंगे।
मैच के सुचारू संचालन हेतु रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी गठित की गई है, जिसमें पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण, एनआरडीए और छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि शामिल हैं। दर्शकों के आसान प्रवेश हेतु ओपन वाई-फाई, ई-टिकट स्कैनिंग, सीसीटीव्ही निगरानी, सुव्यवस्थित यातायात, पर्याप्त पार्किंग, खाद्य-पेयजल आपूर्ति, एम्बुलेंस तैनाती और ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई है। विद्युत आपूर्ति सीएसपीडीसीएल, मोबाइल नेटवर्क बीएसएनएल और अग्निशमन व्यवस्था गृह विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी




