Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
रायपुर में साहित्य सृजन संस्थान की 50वीं मासिक काव्य संध्या का भव्य आयोजन रविवार 11 अक्टूबर 2026 को वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स में होगा। दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक 50 कवियों का निरंतर काव्य पाठ, मीडिया रिपोर्टरों को श्रेष्ठ रिपोर्टिंग सम्मान 2026 और कवियों को श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान से नवाजा जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ संजय अलंग पूर्व आईएएस, विशिष्ट अतिथि संतोष झांझी और फ़िरोज़ खान रहेंगी।
विवरण : साहित्य सृजन संस्थान, रायपुर द्वारा अपनी निरंतर जारी मासिक काव्य संध्या का 50वां संस्करण गोल्डन जुबली के रूप में 11 अक्टूबर 2026, रविवार को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर 50 कवियों का निरंतर काव्य पाठ होगा, जो साहित्यिक परंपरा का अनूदा उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
कार्यक्रम में मीडिया रिपोर्टरों एवं पत्रकारों को श्रेष्ठ रिपोर्टिंग सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही उत्कृष्ट काव्य पाठ प्रस्तुत करने वाले कवियों को श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान दिया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संजय अलंग, पूर्व आईएएस अधिकारी और सुप्रसिद्ध साहित्यकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष झांझी, भिलाई की वरिष्ठ राष्ट्रीय कवयित्री, और फ़िरोज़ खान, कोरबा की लोकप्रिय कवयित्री उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा करेंगे। यह जानकारी ममता खरे मधु, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, और उमेश कुमार सोनी नयन, संयोजक, द्वारा दी गई है।




