• Thu. Oct 8th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

रोटरी क्लब एलिगेंस, ग्रेटर और सुप्रीम द्वारा आयोजित बीट पे गरबा की चौथी कार्यशाला में प्रतिभागियों ने डांडिया और मयूर स्टाइल गरबा स्टेप्स का अभ्यास किया। कोरियोग्राफर परमेश सर के मार्गदर्शन में हुई इस तैयारी का भव्य आयोजन 14 अक्टूबर को ओमाया बैंक्वेट हॉल में होगा।

विवरण : आगामी 14 अक्टूबर को रायपुर के ओमाया बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले भव्य गरबा कार्यक्रम बीट पे गरबा की तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को आयोजित चौथी कार्यशाला में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस, ग्रेटर एवं सुप्रीम के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यशाला की चेयरपर्सन रुचिका चंदक और अदिति गुमास्ता रहीं।

कोरियोग्राफर परमेश सर ने प्रतिभागियों को डांडिया के साथ-साथ आकर्षक मयूर स्टाइल गरबा स्टेप्स सिखाए। कार्यक्रम की मुख्य चेयरपर्सन अपूर्वा मंत्री और राखी काबरा हैं। इस आयोजन में गरबा, डांडिया और बॉलीवुड बीट्स का शानदार संगम देखने को मिलेगा। टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं। आयोजकों ने गरबा प्रेमियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply