• Thu. Oct 8th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर रायपुर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मशाल जलाकर यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 38 सेवा ज्योति चौक बनाने और तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

विवरण : सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सभी संगठनात्मक जिलों में एक साथ सेवा ज्योति यात्राएं निकाली गईं। रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की जनसेवा और सुशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प से लोगों को जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नवाचार, खेल और उद्यमिता के माध्यम से भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई। मशाल यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

Leave a Reply