• Sun. Aug 23rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

08 जुलाई 2026। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने उरला के उद्योग में हुए ब्लास्ट की निंदा करते हुए मृतक मजदूरों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा और प्रबंधन पर आपराधिक लापरवाही का मुकदमा दर्ज करने की मांग की; विभागीय सुरक्षा निरीक्षणों का पारदर्शी ऑडिट करने का आह्वान भी किया।

विवरण :: उरला में एक उद्योग में विस्फोट होने से तीन मजदूरों की मृत्यु पर कांग्रेस ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है। संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई वर्ष में औद्योगिक दुर्घटनाओं में कई मजदूरों की जान गई और संबंधित विभाग समय पर सुरक्षा निरीक्षण व मानकों की जांच नहीं कर रहा। घटना पर केवल बयानबाजी रहती है पर ठोस कार्रवाई व नियमित ऑडिट न होने के कारण लापरवाही जारी है।

शुक्ला ने घटना में दोषियों के खिलाफ कठोर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने, मृतक परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजे का प्रावधान करने तथा उद्योग विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही, कहा कि विभाग को स्पष्ट रिकॉर्ड प्रस्तुत करना चाहिए कि किस अधिकारी ने कब सुरक्षा जांच की, किस क्षेत्र में किसकी ड्यूटी निर्धारित है और विज़िट का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए। पारदर्शी ऑडिट और कड़ी कार्यवाही से ही ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

Leave a Reply