• Wed. Sep 9th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

21 जुलाई 2026 । रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस ने “इंद्रधनुष — हर रंग एक शक्ति” थिम पर सत्र 2026-27 का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया; नव-निर्वाचित अध्यक्ष व सचिव ने पद ग्रहण कर नए प्रकल्पों के माध्यम से समुदाय की सेवा का संकल्प लिया।

विवरण : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस ने 21 जुलाई 2026 को एक निजी होटल में सत्र 2026-27 का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह “इंद्रधनुष — हर रंग एक शक्ति” मनाया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता और सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान नेतृत्व ने वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, गवर्नर इलेक्ट, असिस्टेंट गवर्नर तथा क्लब सलाहकार उपस्थित रहे।

रोटरी परिवार, विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन की थीम विविधता, एकता, सेवा और नेतृत्व के मूल्यों को समर्पित रही। क्लब ने आगामी सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास से जुड़े अनेक प्रकल्प प्रारंभ करने की रूपरेखा घोषित की। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि भोज का आयोजन कर सहभागियों का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

You Missed