अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
21 जुलाई 2026 । राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रधान महंत मनोहर दास का 84 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। श्रद्धालुओं और संत समाज में शोक, पार्थिव देह को अमरकंटक स्थित नर्मदा तट पर सनातन रीति से अंतिम विदाई दी जाएगी।

विवरण: राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी व निर्वाणी अखाड़ा से संबंध रखने वाले महंत मनोहर दास का 84 वर्ष की आयु में आकस्मिक देवलोकगमन हो गया। विगत लगभग पचास वर्षों से वे मंदिर में रहकर बजरंगबली की नि:स्वार्थ सेवा करते आए। उनके देवलोकगमन से श्रद्धालु, संत समाज और मंदिर सेवा समिति में गहरा शोक व्याप्त है। मंदिर सेवा समिति के कुल कार्यकारिणी और अनेक मठों के संतों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पार्थिव देह को विधिपूर्वक अमरकंटक स्थित नर्मदा नदी के तट पर ले जाया जाएगा, जहाँ सनातन संन्यासी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। महंत का जीवन ईश्वर भक्ति और लोक कल्याण के आदर्शों का प्रतीक था; वे लाखों भाविकों के लिए मार्गदर्शक, संबल और आध्यात्मिक स्रोत रहे। अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ी रही जिससे मंदिर परिसर में भारी मनोभाव बना रहा।




