• Wed. Sep 9th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

21 जुलाई 2026 । रायपुर कमिश्नरेट में ई-मालखाना की शुरुआत की गई है। पहले कोतवाली, फिर मौदहापारा और अब गोलबाजार थाने में यह व्यवस्था लागू हुई। इससे जब्त सामग्री का व्यवस्थित अभिलेख, स्पष्टता और प्रमाणिकता बढ़ेगी, साथ ही हेरफेर की गुंजाइश भी बेहद कम हो जाएगी।

विवरण: कमिश्नरेट रायपुर में अपराध संबंधी जब्त सामग्री के सुरक्षित और पारदर्शी संधारण के लिए ई-मालखाना व्यवस्था शुरू की गई है। इसकी शुरुआत कोतवाली थाने से हुई थी, जिसके बाद मौदहापारा और अब गोलबाजार थाने में इसे लागू किया गया है। इस व्यवस्था के माध्यम से मालखाना संबंधी सभी अभिलेख डिजिटल रूप में सुरक्षित रखे जा रहे हैं, जिससे रिकॉर्ड की स्पष्टता और प्रमाणिकता बढ़ रही है।

अधिकारियों के अनुसार, इससे जब्त माल में किसी प्रकार की हेरफेर की संभावना बहुत कम हो जाएगी। गोलबाजार थाने का चार से पाँच वर्षों का विवरण भी इसमें जोड़ा गया है। आगामी चरण में राजेंद्र नगर, फिर गंज और पुरानी बस्ती थानों में भी यह व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी। यह पहल पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, विश्वसनीय और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

You Missed