• Wed. Sep 9th, 2026

ओपी चौधरी ने कहा – नरसी मुंजी का कैंपस नवा रायपुर में, KG से PG तक कोर्सेज; दो महीने में कंस्ट्रक्शन शुरू, 2-3 साल में पहला बैच, 10,000 छात्रों की क्षमता…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि देश के प्रीमियम प्राइवेट यूनिवर्सिटी के रूप में विशेषकर मैनेजमेंट, फाइनेंस इन सबकी स्टडीज में नरसी मुंजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की गणना होती है। उसके कैंपस नवा रायपुर में आ रहा है। केजी टू पीजी तक का कैंपस अर्थात नर्सरी से लेकर की स्कूलिंग से लेकर के पीजी उसके एमबीए फाइनेंस ये सब कोर्सेज रहेंगे उसमें। तो छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि, नवा रायपुर के लिए, छत्तीसगढ़ के लिए, रायपुर के लिए बड़ी उपलब्धि और छत्तीसगढ़ के हमारे युवा भाई-बहनों को इसका निश्चित रूप से बड़ा लाभ मिलेगा।

विवरण :: ओपी चौधरी ने बताया कि इसके साथ ही जो सरकारी नेशनल इंस्टिट्यूट्स हैं जैसे निफ्ट नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, नीलेट नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी, एनएफएसयू नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, इनका भी रास्ता पिछले दो साल में नवा रायपुर में प्रशस्त हुआ है। और इसके अलावा पहले से वहाँ पर आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ट्रिपल आईटी जैसी संस्थाएँ चल रही हैं। छत्तीसगढ़ में आईआईएम भी भिलाई में आया, सीपैट भी आया। जब हम लोग 12th क्लास पास हुए थे सन 2000 के लगभग तो एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं होता था। पहले सरकारी राष्ट्रीय स्तर के संस्थान आए लेकिन प्राइवेट स्तर का कोई भी बड़ा संस्थान नहीं आ रहा था तो एक बड़ा संस्थान नरसी मुंजी के रूप में आया है। छत्तीसगढ़ के युवा भाई-बहनों को मैं इसकी बहुत सारी बधाइयाँ देता हूँ और इसका बड़ा लाभ यहाँ के एजुकेशन सिस्टम को, यहाँ की स्किल सिस्टम को और एक यहाँ के युवा भाई-बहनों को एक सशक्त मैनपावर, एम्पावर्ड मैनपावर के रूप में बदलने में इससे बड़ी मदद मिलेगी। लोगों ने एक साल तक प्रयास करते रहे, एक साल तक तो उनका कोई आदमी यहाँ विजिट करने भी नहीं आया। फिर छत्तीसगढ़ के लोग जो बड़ी-बड़ी जगहों में हैं उनसे हमने रिक्वेस्ट किया कि अपने स्टेट के लिए कुछ तो आप लोग सपोर्ट करिए। तो उन्होंने फोन किया, रिकमेंड किया तब जाकर उनका एक आदमी यहाँ विजिट करने आया। और जब हमने उनको पूरा दिखाया, सब कुछ किया तो उन्होंने बोला मैं तो कन्विंस हूँ लेकिन आप आइए। तो फिर हम लोग मैं स्वयं फिर मुंबई गया हमारे मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में और वहाँ पर मुंबई जा करके मैं खुद उनके बोर्ड के सामने प्रेजेंटेशन किया, रिक्वेस्ट किया और बहुत प्रयास किए तब जाकर के वो आए हैं।

ओपी चौधरी ने कहा कि नरसी मुंजी के आने के बाद और भी बड़े-बड़े प्राइवेट इंस्टिट्यूट हमारे नवा रायपुर छत्तीसगढ़ में आएँगे और छत्तीसगढ़ के युवा भाई-बहनों को भविष्य में और अन्य संस्थाओं का भी लाभ मिलेगा। नरसी मुंजी का आना अन्य संस्थाओं के आने के रास्ते को भी खोलेगा। अपने जमीन संबंधी, रजिस्ट्री संबंधी एमओयू साइन करने संबंधी सारे कार्यकलाप कर दिए हैं। उन्होंने कमिट किया है कि दो महीना के अंदर कंस्ट्रक्शन भी स्टार्ट कर देंगे। उम्मीद करता हूँ मैं कि लगभग दो से तीन साल के भीतर उनका पहला बैच भी चालू हो जाएगा। सात साल का उनके पास पीरियड है पूरा कैंपस डेवलप करने का और उसमें सब जब पूरा कैंपस सात साल के अंदर उससे पहले ही उनका कमिटमेंट है कि हम खड़ा कर देंगे। और उसमें 10,000 छत्तीसगढ़ के युवा भाई-बहन पढ़ सकें।

Leave a Reply

You Missed