• Thu. Sep 10th, 2026

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती, मॉनसून क्रिएटर मीटअप संपन्न…..

Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

धमतरी की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से बरदिहा रिसोर्ट में मॉनसून क्रिएटर मीटअप 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने अनुभव साझे किए और धमतरी के पर्यटन स्थलों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने पर चर्चा की।

विवरण :: जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में आयोजित मॉनसून क्रिएटर मीटअप 2026 बरदिहा रिसोर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल और सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया की पहुंच और प्रभाव इतना व्यापक है कि किसी अनदेखे पर्यटन स्थल, स्थानीय कला, परंपरा अथवा प्रतिभा को प्रभावी कंटेंट के माध्यम से बहुत कम समय में देश-दुनिया के सामने पहचान दिलाई जा सकती है। धमतरी में पर्यटन की दृष्टि से विविध और आकर्षक संभावनाएं मौजूद हैं। यहां गंगरेल और अन्य जलाशय, पहाड़ी क्षेत्र, धार्मिक स्थल, वन एवं जैव विविधता, आदिवासी संस्कृति, स्थानीय व्यंजन और ग्रामीण जीवन पर्यटकों तथा कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। जिला प्रशासन पर्यटन स्थलों के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को पर्यटन आधारित रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। पर्यटन बढ़ने से होम-स्टे, स्थानीय परिवहन, गाइड, फूड एवं हस्तशिल्प, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एडिटिंग सहित अनेक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। जिले में पर्यटन समिति का गठन किया गया है। कंटेंट क्रिएटर्स को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुरूद में यूट्यूब रूम तैयार किया जा रहा है, जबकि धमतरी में भी इसी प्रकार की सुविधा विकसित करने की योजना है। कलेक्टर ने फूड, फेथ और कल्चर यानी धमतरी के स्थानीय खानपान, धार्मिक विरासत और संस्कृति को डिजिटल माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply