• Thu. Sep 10th, 2026

जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी जिलों में जोखिमपूर्ण भवनों का तत्काल निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना का इंतजार नहीं, संभावित खतरों की पहले पहचान कर कार्रवाई हो। अवैध और मिलावटी शराब के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

विवरण : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कड़े निर्देश दिए। छात्रावास, विद्यालय, निजी छात्रावास, शिक्षण संस्थान तथा बड़े भवनों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा परीक्षण कराने को कहा गया।

जर्जर और जोखिमपूर्ण भवनों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर समयबद्ध सुधार तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। साथ ही पुलिस, आबकारी विभाग और जिला प्रशासन को अवैध व मिलावटी शराब के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

Leave a Reply