Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
रायपुर जिले में त्योहारी सीजन के मद्देनजर प्रशासन ने तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के दिन शासकीय कार्यालय व संस्थाएं बंद रहेंगी। कलेक्टर के आदेश से जनता को राहत मिली है।
विवरण : सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश नुआखाई पर्व (१५ सितंबर, मंगलवार), महाअष्टमी (१९ अक्टूबर, सोमवार) और गोवर्धन पूजा (९ नवंबर, सोमवार) को लागू होंगे। संबंधित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं इन दिनों बंद रहेंगी। इससे त्योहारों के दौरान जनता को सरकारी कामकाज से राहत मिलेगी और त्योहारी माहौल बना रहेगा।




