• Thu. Sep 10th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था के क्षेत्र में धमतरी जिले को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा उसके अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद को पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रत्यायन प्रदान किया है।

विवरण : आईसीएआर द्वारा प्रदान किए गए 3.15 स्कोर के साथ ए ग्रेड कृषि शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों का महत्वपूर्ण प्रमाण है। यह प्रत्यायन 29 मार्च 2024 से 28 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगा। कृषि प्रधान धमतरी जिले में कृषि महाविद्यालय कुरूद की यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है।

विधायक अजय चंद्राकर तथा कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी है। अधिष्ठाता नवनीत राणा ने कहा यह उपलब्धि विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं समस्त महाविद्यालयीन परिवार के निरंतर प्रयास, समर्पण और टीम भावना की महत्वपूर्ण भूमिका का परिणाम है।

Leave a Reply