• Thu. Sep 10th, 2026

ऑपरेशन निश्चय: सिहावा पुलिस ने उड़ीसा से दिल्ली जा रहे 20 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे, 11 लाख 80 हजार का मशरूका जब्त…..

Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

धमतरी पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सिहावा थाना पुलिस ने उड़ीसा से दिल्ली ले जाये जा रहे बीस किलो चार सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। मोटरसायकल एवं मोबाइल समेत ग्यारह लाख अस्सी हजार रुपये का मशरूका जब्त हुआ। दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गये।

विवरण: पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन पर सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्लेटी रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसायकल में दो व्यक्ति उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे हैं। पुलिस ने रतावा वन नाका के सामने घेराबंदी कर वाहन रोका। तलाशी में ट्रॉली बैग एवं सफारी बैग से सेलोटेप में लिपटे बीस किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत दस लाख बीस हजार रुपये आंकी गयी।

पुलिस ने गांजा के अतिरिक्त एक लाख पचास हजार रुपये की मोटरसायकल एवं दस हजार रुपये का मोबाइल जब्त किया। कुल ग्यारह लाख अस्सी हजार रुपये का मशरूका बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में एहतेशाम पुत्र इस्लाम निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश एवं तुषार कश्यप पुत्र अनिल कुमार कश्यप निवासी करावल नगर दिल्ली शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध नारकोटिक अधिनियम की धारा बीस ख के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply