Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने समाज को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेशभर के सिक्ख परिवारों के लिए ऑनलाइन परिवार सर्वेक्षण एवं जनगणना फॉर्म लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में निवासरत सिक्ख परिवारों का अद्यतन और व्यवस्थित डाटा तैयार करना है, जिससे समाज के विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।

विवरण :: छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने समाज को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेशभर के सिक्ख परिवारों के लिए ऑनलाइन परिवार सर्वेक्षण एवं जनगणना फॉर्म लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में निवासरत सिक्ख परिवारों का अद्यतन और व्यवस्थित डाटा तैयार करना है, जिससे समाज के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके। फॉर्म लॉन्चिंग कार्यक्रम में विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान, सिक्ख समाज की संस्थाओं, फाउंडेशन, एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया के समक्ष ऑनलाइन सर्वेक्षण एवं जनगणना फॉर्म की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि डिजिटल जनगणना के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक सिक्ख परिवार तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जाएगा। इससे समाज की वास्तविक जनसंख्या, शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्रित होंगे, जो भविष्य की योजनाओं और सामाजिक विकास के लिए उपयोगी साबित होंगे। पदाधिकारियों ने समाज के सभी परिवारों से अपील की कि वे ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। यह पहल छत्तीसगढ़ के सिक्ख समाज को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




