• Fri. Sep 18th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, सुकमा छत्तीसगढ़

02 अगस्त 2026 । थाना एर्राबोर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो कारों से 68 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

विवरण: विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने एनएच-30, एर्राबोर बाजार के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। तलाशी में 50 पैकेट अवैध गांजा मिला, जिसका कुल वजन 68 किलोग्राम पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहेल खान, अब्दुल अदील और आकाश गौड़ के रूप में हुई है, तीनों कर्नाटक के बीदर जिले के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने दो चारपहिया वाहन, मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट, नगदी और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत 62,63,100 रुपये बताई गई है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट और बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Leave a Reply