• Fri. Sep 18th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे,बीजापुर, छत्तीसगढ़

02 अगस्त 2026 । डारापाल में आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में किशोरों व अभिभावकों को नाबालिगों को वाहन न चलवाने, हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य करने, नशा व साइबर अपराधों से बचाव तथा बारिश में पुल-पुलिया पार न करने सहित सुरक्षा नियमों की सख्त पालना करने की स्पष्ट समझाइश दी गई।

विवरण ;: बीजापुर के अटल आवास एवं थाना नेलसनार द्वारा आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में किशोरों और उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति सशक्त जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देना गंभीर दण्डात्मक परिणाम पैदा कर सकता है तथा वाहन स्वामी और अभिभावक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हो सकती है।

दोपहिया चालकों को हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, मोबाइल का प्रयोग न करने और नशे के प्रभाव में वाहन न चलाने की सतर्कता पर बल दिया गया। साथ ही नशामुक्ति, साइबर धोखाधड़ी और महिला सुरक्षा के उपाय साझा किए गए। वर्षा ऋतु के दौरान पुल-पुलिया एवं उफनाते नालों को पार न करने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की विशेष हिदायत दी गई। वैध ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन बीमा होने पर कैशलेस उपचार योजना के तहत उपचार सहायता तक पहुंच की जानकारी भी प्रतिभागियों को प्रदान की गई।

Leave a Reply