• Thu. Aug 20th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

19 अगस्त 2026 । रायपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग की उपलब्धियों और स्वीकृत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गठन के बाद सड़क, पुल और भवन निर्माण के कार्यों में तेज गति आई है और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी गई है।

विवरण: अरुण साव ने बताया कि दिसंबर 2023 से 10 अगस्त 2026 तक कुल 1572 कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल राशि 12,666 करोड़ रुपये से अधिक है। इस अवधि में 1285 सड़कें, 247 पुल और 42 भवन स्वीकृत हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही 9129 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई, जो अब तक किसी एक वर्ष में सबसे अधिक है।

उन्होंने कहा कि 6000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, 200 पुलों का कार्य पूर्ण हो चुका है और कई भवन परियोजनाएं भी आगे बढ़ रही हैं। नए जिलों में संयुक्त जिला कार्यालय भवन, सर्किट हाउस, ऑडिटोरियम, खेल परिसर और जेल निर्माण जैसे कार्य प्राथमिकता में हैं। विभाग ने आगामी वर्षों में संपर्क मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग उन्नयन, ओपीआरएमसी, बस्तर विकास रोड मैप और डिजिटल प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना भी बताई।

Leave a Reply