अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
22 अगस्त 2026 । रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश नामक काले धन की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट में छापे के दौरान सात आरोपियों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से लगभग चार करोड़ रुपये, सत्रह मोबाइल, काला कागज, कांच की प्लेटें और दस्तावेज जब्त किए गए। यह गिरोह रकम दोगुनी करने का झांसा देकर देशभर में ठगी कर रहा था।

विवरण: रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश काले धन ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में एण्टी अपराध और साइबर इकाई तथा तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि गिरोह वर्ष 2005 से सक्रिय था और देश के अनेक राज्यों में लोगों को रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगता रहा।
रायपुर में एक प्रार्थी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। आरोपियों को पुणे के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट से पकड़ा गया। इनके कब्जे से लगभग चार करोड़ रुपये, सत्रह मोबाइल, काला कागज, कांच की प्लेटें और अन्य सामग्री बरामद हुई। पूर्व में दो महिला आरोपी भी गिरफ्तार की जा चुकी हैं। कुल नौ आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। फरार साथियों की तलाश जारी है।




