• Mon. Aug 31st, 2026

धमतरी में ‘नशा मुक्त युवा’ और ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम! 1 और 2 सितंबर को पीजी कॉलेज परिसर में जुटेंगे युवा।

Spread the love

धमतरी में नशा मुक्त युवा और पोषण माह पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा

1 और 2 सितंबर को कॉलेज परिसर में युवाओं और नागरिकों को स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का संदेश मिलेगा

अमृत टुडे धमतरी छत्तीसगढ़:: चित्रकला, निबंध, भाषण, क्विज और रंगोली प्रतियोगिताओं में छात्र अपनी प्रतिभा दिखाएंगे
एंकर (51 शब्दों में): केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर 1 और 2 सितंबर को धमतरी के स्व. श्री बाबूलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवन, संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूक करना है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 1 और 2 सितंबर 2026 को धमतरी स्थित स्व. श्री बाबूलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ‘नशा मुक्त युवा for विकसित भारत – संकल्प अभियान’ और ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के तहत किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभाव, नशामुक्त जीवन, स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जाएगा। 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इसमें नशे के नुकसान, स्वास्थ्य पर असर, निवारण उपायों और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी तस्वीरें व सामग्री प्रदर्शित की जाएंगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सर्वा विशेष अतिथि होंगे। छात्रों के लिए चित्रकला, निबंध, भाषण, क्विज और रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी।

Leave a Reply

You Missed