• Sat. Sep 5th, 2026

धनेंद्र साहू का सरकार पर हमला, यूसीसी, मेट्रो, शिक्षक भर्ती और जल संरक्षण को लेकर उठाए गंभीर सवाल…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

03 सितम्बर 2026 । रायपुर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने समान नागरिक संहिता, मास्टर प्लान, मेट्रो योजना, शिक्षक भर्ती और जल संरक्षण को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाजों की प्रथाओं से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। साहू ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और जनता को गुमराह कर रही है।

विवरण :: रायपुर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। समान नागरिक संहिता पर उन्होंने कहा कि अलग-अलग समाजों की अपनी प्रथाएं और रीति-रिवाज हैं, इसलिए उन पर प्रहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने सहजीवन संबंधों से जुड़ी सामाजिक चिंताओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। मास्टर प्लान और राजधानी परिसर का काम लंबित होने का आरोप लगाते हुए साहू ने रायपुर से राजनांदगांव तक प्रस्तावित मेट्रो योजना पर भी सवाल उठाए। शिक्षक भर्ती को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक पद रिक्त हैं, जबकि सरकार पचास हजार भर्ती की बात कर रही है, लेकिन प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर भाजपा की टिप्पणी का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में नई ऊर्जा आ रही है। जल संरक्षण के सरकारी दावों को उन्होंने खोखला बताते हुए काम के आंकड़े सार्वजनिक करने की चुनौती दी। उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जातिवाद का आरोप लगाया।

Leave a Reply