• Sat. Sep 5th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

04 सितम्बर 2026 । छत्तीसगढ़ के दर्री स्थित श्री दुर्गा पंडाल में 14 से 20 सितंबर तक पितृमोक्षार्थ भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। वृंदावन के आचार्य हेमंत कृष्ण गोस्वामी व्यास पीठ पर विराजमान होंगे। 14 सितंबर को कलश यात्रा, 15 अक्टूबर को विशाल भंडारा होगा। सिंधानिया परिवार का यह धार्मिक महोत्सव भक्ति और ज्ञान का अनूठा संगम है।

विवरण : दर्री के श्री दुर्गा पंडाल में 14 से 20 सितंबर 2026 तक पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धान्तर्गत भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन सिंधानिया परिवार द्वारा किया जा रहा है। वृंदावन धाम बरसाना के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य हेमंत कृष्ण गोस्वामी व्यास पीठ से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी का रसपान कराएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 14 सितंबर को प्रातः 9 बजे श्री राधाकृष्ण पंचदेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा से होगी। सात दिनों तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक कथा वाचन होगा। 15 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे विशाल महाप्रसाद भंडारा आयोजित है।

सात दिवसीय कथा में श्रीमद् भागवत महात्म्य, सूत जी-शौनकादि ऋषि संवाद, राजा परीक्षित की कथा, वामन अवतार, ध्रुव चरित्र, श्री राम जन्म, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, गिरिराज पूजन, गोवर्धन लीला, जरासंध आक्रमण, श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह, प्रद्युम्न जन्म, सुदामा चरित्र और पूर्णाहुति हवन जैसे पौराणिक प्रसंग शामिल हैं।
मुख्य आयोजक बलभद्रप्रसाद गुलाबचंद सिंधानिया, महेंद्र सिंधानिया, जितेंद्र सिंधानिया, मनोज सिंधानिया, अमर सिंधानिया सहित समस्त सिंधानिया परिवार ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण का आह्वान किया है।

Leave a Reply