• Tue. Sep 8th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, दुर्ग छत्तीसगढ़

07 सितंबर 2026 । दुर्ग में नामी कंपनियों के नाम पर नकली घड़ियां बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने इंदिरा बाजार स्थित दुकान से टाइटन और फास्ट्रैक नाम की 280 नकली घड़ियां बरामद की हैं। पुलिस ने नकली टैग और मोबाइल भी जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

विवरण : दुर्ग कोतवाली पुलिस ने टाइटन और फास्ट्रैक कंपनी के नाम से नकली घड़ियां बेचने के आरोप में दुकान संचालक कमलेश निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, इंदिरा बाजार स्थित सत कबीर वाच दुकान में नामी कंपनियों के नाम और व्यापार चिह्न का दुरुपयोग कर नकली घड़ियां असली बताकर बेची जा रही थीं। कंपनी द्वारा अधिकृत गौरव तिवारी की शिकायत और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच सितंबर की शाम दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान टाइटन और फास्ट्रैक नाम की 280 नकली घड़ियां, फास्ट्रैक के 275 नकली टैग तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया। पुलिस के अनुसार, इस गतिविधि से कंपनी और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचने के साथ आम उपभोक्ताओं के धोखाधड़ी का शिकार होने की आशंका थी। आरोपी कमलेश निर्मलकर के विरुद्ध कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

You Missed