• Tue. Sep 8th, 2026

कांग्रेस के आंतरिक मामलों में भाजपा क्यों करे टिप्पणी, सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा से पूछा आपके यहाँ प्रभारी नियुक्ति क्यों नहीं हुई…..

Spread the love

अमृत टुडे , रायपुर छत्तीसगढ़

07 सितंबर 2026 । कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आंतरिक मामलों में भाजपा को टिप्पणी करना बंद करना चाहिए। भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम जैसे बड़े राज्य का प्रभारी बनाया गया है। सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि भाजपा के यहाँ अभी तक प्रभारी की नियुक्ति क्यों नहीं हुई।

विवरण : कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन का अपना आंतरिक मामला है कि किस महासचिव को कहाँ प्रभारी बनाया जाएगा। भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम जैसे बड़े राज्य का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि छह राज्यों के प्रभारियों को बदला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के भी प्रभारी को बदला गया है। सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा से पूछा कि उनके यहाँ अभी तक प्रभारी की नियुक्ति क्यों नहीं हुई है। क्या प्रभारी बनने के लिए छत्तीसगढ़ में बोलियाँ लगाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए। कांग्रेस के संगठनात्मक मामलों में टिप्पणी करना बंद करके भाजपा को अपने अंदर, अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए। सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पेट में पीड़ा क्यों हो रही है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि किस कारण से भाजपा के यहाँ प्रभारी की नियुक्ति नहीं हुई है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस के आंतरिक मामलों में अनावश्यक टिप्पणी कर रही है।

Leave a Reply

You Missed