• Thu. Sep 10th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म हनुमान अंश देखी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह भी सपरिवार उपस्थित रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा विभिन्न निगम मंडल आयोगों के अध्यक्षों ने भी फिल्म देखी।

विवरण : मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली ऐसी प्रेरणादायी फिल्में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए। भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। नीम करौली बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका जीवन हमें यह सीख देता है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा पहुंचाने का भी प्रभावी माध्यम है। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित सकारात्मक फिल्में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और मानवीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। फिल्म हनुमान अंश नीम करौली बाबा के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा और उनके सेवा एवं भक्ति के संदेश पर आधारित है।

Leave a Reply

You Missed