• Thu. Sep 10th, 2026

प्रोजेक्ट धड़कन में दो हजार 157 बच्चों की हुई निशुल्क हृदय जांच, जिला प्रशासन और सत्य साईं अस्पताल का सहयोग…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत आज जिले भर में कुल दो हजार 157 बच्चों के हृदय की निशुल्क जांच की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह के निर्देशन में यह अभियान चला। जिला प्रशासन तथा सत्य साईं अस्पताल के सहयोग से बारह टीमों ने विभिन्न शासकीय स्कूलों में बच्चों की हृदय जांच की।

विवरण : अभनपुर टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला में 128 बच्चों, अभनपुर टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव में 130 बच्चों की जांच हुई। आरंग टीम ए द्वारा शासकीय हाई स्कूल निसदा में 139 बच्चों, आरंग टीम बी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारसकोल में 275 बच्चों, आरंग टीम सी द्वारा शासकीय हाई स्कूल आरंग में 151 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। धरसीवां टीम ए द्वारा शासकीय हाई स्कूल संकारा में 92 बच्चों, धरसीवां टीम बी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदुल में 137 बच्चों की जांच हुई। तिल्दा टीम ए और बी द्वारा क्रमशः 164-164 बच्चों की जांच की गई। अर्बन टीम ए द्वारा लक्ष्मीनारायण गर्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल में 267 बच्चों, अर्बन टीम बी द्वारा जे आर धानी स्कूल में 146 बच्चों, अर्बन टीम सी द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल फन्धर में 200 बच्चों और अर्बन टीम डी द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल गुड़ियारी में 164 बच्चों की हृदय जांच की गई।

Leave a Reply

You Missed