• Tue. Sep 15th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कोनी, बिलासपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित साइबर जागृति अभियान में सम्मिलित हुआ। साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।

विवरण : साइबर जागृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार, समाज के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें।

विशेषकर बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेश भर में साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

You Missed