• Sat. Sep 26th, 2026

एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 3.08 ग्राम चिट्टा सहित 71,600 रुपये का मशरूका जब्त..…

Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

धमतरी में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है। एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 3.08 ग्राम चिट्टा और मोबाइल जब्त हुआ। कुल 71,600 रुपये का मशरूका बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

विवरण : पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई चल रही है। सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एकलव्य खेल मैदान स्टेडियम के पास अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है।

पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ा। विधिवत तलाशी में 3.08 ग्राम चिट्टा, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी विवेक नरसिंग दानी के खिलाफ धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply