अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हुई। किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 360 नवीन धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। 3.64 लाख गठान नए जूट बारदानों की व्यवस्था की जा रही है। कस्टम मिलिंग के चावल जमा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

विवरण: आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हुई। किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 360 नवीन धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। 3.64 लाख गठान नए जूट बारदानों की व्यवस्था की जा रही है।
अब तक 1.14 लाख गठान नए जूट बारदाने प्राप्त हो चुके हैं। शेष बारदानों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कस्टम मिलिंग के अंतर्गत कुल 89 लाख टन चावल जमा करने का लक्ष्य है। इसमें से अब तक 37.50 लाख टन चावल जमा किया जा चुका है। कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने के लिए 31 मार्च 2027 तक की समय-सीमा निर्धारित है। शेष चावल की मात्रा को देखते हुए कस्टम मिलिंग एवं चावल जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।




