• Sat. Sep 26th, 2026

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान, संगठन मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर मंथन जारी, सौरभ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे पर कसा तंज…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने आज जिलाध्यक्षों की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीसीसी के पदाधिकारियों और अनुषांगिक संगठनों की बैठकें लगातार जारी हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर मंथन किया जा रहा है। सौरभ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि आने में बहुत देर कर दी। एसआईआर को लेकर 24 लाख नाम काटने पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

विवरण: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने आज जिलाध्यक्षों की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीसीसी के पदाधिकारियों और अनुषांगिक संगठनों की बैठकें लगातार जारी हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर मंथन किया जा रहा है। झारखंड के सह-प्रभारी सौरभ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसते हुए अमरजीत भगत ने कहा कि सौरभ सिंह को प्रदेश प्रभारी बनने के लिए मुबारकबाद देते हैं, वह बहुत सीनियर हैं, वरिष्ठ हैं, उनका स्वागत है, लेकिन उन्होंने आने में बहुत देर कर दी। एसआईआर को लेकर 24 लाख नाम काटे गए हैं। अमरजीत भगत ने कहा कि राहुल गांधी शुरू से बोल रहे हैं कि वोट चोरी हुआ है, वोट चोरी की सरगना सामने आ रही है। लोकतंत्र में वोट काटना सबसे बड़ा अपराध है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

Leave a Reply