• Sat. Sep 26th, 2026

थाना पंडरी द्वारा शासकीय महिला आईटीआई सड्डू में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक, 150 छात्राएं हुईं शामिल…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

रायपुर के थाना पंडरी द्वारा शासकीय महिला आईटीआई सड्डू में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत 150 छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी ठगी, फिशिंग और साइबर ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों से बचाव की जानकारी दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।

विवरण: रायपुर के थाना पंडरी द्वारा शासकीय महिला आईटीआई सड्डू में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत 150 छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे विभिन्न साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में सरल एवं व्यावहारिक तरीके से जानकारी दी गई। विशेष रूप से यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक एवं वेबसाइट, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी एवं साइबर ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की घटना होने पर घबराने के बजाय तत्काल 1930 पर शिकायत करने तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

Leave a Reply