• Sat. Sep 26th, 2026

जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, स्टाइफंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन, सरकार पर मरीजों की पीड़ा से खेलने का आरोप, एक सप्ताह बाद भी कोई निर्णय नहीं, ओपीडी बहिष्कार से मरीज परेशान…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं और उनकी मांगें जायज बताई जा रही हैं। स्टाइफंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। सरकार ने एक सप्ताह में निर्णय का आश्वासन दिया था, पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ। ओपीडी बहिष्कार से मरीज परेशान हो रहे हैं। सरकार को तत्काल आगे आकर इस गतिरोध को दूर करना चाहिए।

विवरण: जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं और उनकी मांगें जायज बताई जा रही हैं। स्टाइफंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। महंगाई बढ़ गई है, वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं, उनके खर्चे हैं। सरकार पूरी तरीके से ध्यान नहीं दे रही। सरकार ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह में निर्णय करेंगे, एक सप्ताह हो गया, अभी तक कोई निर्णय नहीं किया। अब वो ओपीडी का बहिष्कार कर रहे हैं, इसके बाद आगे वे और भी सेवाओं का बहिष्कार करेंगे।

इस कारण मरीज परेशान होते हैं। सरकार की असंवेदनशीलता है। जूनियर डॉक्टर हमारे अपने बच्चे हैं। उनकी मांगें जायज हैं, उसमें सरकार को हठधर्मिता छोड़कर इसका निराकरण करना चाहिए, क्योंकि मरीजों की पीड़ा भी इससे जुड़ी हुई है। मरीज परेशान हो रहे हैं, उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सरकार को तत्काल इस मामले में आगे आके जूनियर डॉक्टरों से बात करना चाहिए और इस गतिरोध को दूर करना चाहिए।

Leave a Reply