Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh
चारों ओर शांत जलराशि, दूर तक हरियाली, खुले आसमान से सुनहरी धूप और ठंडी हवा का स्पर्श—यह है गंगरेल का द्वीप। चालीस मिनट की बोट यात्रा के बाद मिलता है रोमांच और सुकून का अनूठा संगम। नाइट कैंपिंग, ट्रेकिंग, फिशिंग, बोनफायर और स्टार गेजिंग—हर पल एक नया अनुभव।

विवरण : गंगरेल जलाशय के मध्य स्थित द्वीप पर पहली बार आइलैंड कैंपसाइट विकसित हुई है। सत्रह और अठारह सितंबर को टूर ऑपरेटर्स के लिए एफएएम ट्रिप हुआ, फिर उन्नीस और बीस सितंबर को CampOnce द्वारा दो दिन एक रात का आइलैंड कैंपिंग एडवेंचर आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़, ओडिशा और तमिलनाडु से आए पर्यटकों ने बोटिंग, ट्रेकिंग, फिशिंग, स्विमिंग, बोनफायर, आउटडोर कुकिंग, बर्ड वॉचिंग और स्टार गेजिंग का आनंद लिया। यह पहल एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म को नया आयाम देती है।




