Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है इसलिए वह लगातार चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाती रही है। कभी ईवीएम कभी चुनाव प्रणाली और कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बाद अब कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर व्यक्तिगत आरोप लगा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का यह कहना है उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को देश के स्वस्थ लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला बताया। जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी और चुनावी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय उसका ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलता का ठीकरा ज्ञानेश कुमार पर फोड़ना चाहती है। जायसवाल ने कहा कि देश की जनता ने बार बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए अपना जनादेश दिया है और कांग्रेस को जनता के इस जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
विवरण: कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है इसलिए वह लगातार चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाती रही है। कभी ईवीएम कभी चुनाव प्रणाली और कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बाद अब कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर व्यक्तिगत आरोप लगा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस के आरोपों को देश के स्वस्थ लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला बताया।
जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी और चुनावी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय उसका ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलता का ठीकरा ज्ञानेश कुमार पर फोड़ना चाहती है। जायसवाल ने कहा कि देश की जनता ने बार बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए अपना जनादेश दिया है और कांग्रेस को जनता के इस जनादेश का सम्मान करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए और जनता के बीच वापस जाना चाहिए।



