Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तिफे की मांग को लेकर आज राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक में सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद तमाम कांग्रेसी दिग्गज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित कई दिग्गज नेता की मौजूदगी में पैदल मार्च करते हुए निर्वाचन आयोग पहुंचे। जहां पर पुतला दहन कर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। एसआईआर में अनियमितता और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के माध्यम से संविधान के मौलिक अधिकार का हनन किया जा रहा है।

विवरण: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तिफे की मांग को लेकर आज राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक में सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद तमाम कांग्रेसी दिग्गज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित कई दिग्गज नेता की मौजूदगी में पैदल मार्च करते हुए निर्वाचन आयोग पहुंचे। जहां पर पुतला दहन कर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

एसआईआर में अनियमितता और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के माध्यम से संविधान के मौलिक अधिकार राइट टु इक्वलिटी का हनन किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन सुधारों की मांग करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की मांग की।



