Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh
धमतरी में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने थाना सिटी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, बेहतर पुलिसिंग और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश दिए। थाना परिसर की स्वच्छता, अधिकारी-कर्मचारियों की वेशभूषा और परेड का निरीक्षण किया। आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता से त्वरित निराकरण करने और अपराध नियंत्रण के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

विवरण: पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय द्वारा 30 सितंबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। विकसित भारत विजन-2047 के लक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए थाना कार्यप्रणाली को आधुनिक, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की वेशभूषा एवं परेड का निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट परेड एवं उत्तम वेशभूषा वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया तथा स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत से लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग एवं अन्य प्रकरणों की जानकारी लेते हुए रजिस्टर एवं अभिलेखों का अवलोकन किया गया।

सभी विवेचकों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण तथा गंभीर अपराधों की विवेचना निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देशित किया गया। अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। थाना पहुंचने वाले आम नागरिकों की शिकायतों को सम्मान एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। शासकीय हथियारों का निरीक्षण करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को हथियारों के खोलने-जोड़ने एवं संचालन का नियमित अभ्यास कराने तथा प्रत्येक माह दो दिवस हथियार अभ्यास आयोजित करने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना स्टाफ की फॉलिंग कराई गई तथा अधिकारी-कर्मचारियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली गई।



