Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
गांधी जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सुबह से परिसर की सफाई की। विधायक पुरंदर मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विवरण: राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी की जयंती पर लोक भवन परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर कचरा एकत्रित किया और उसका उचित निपटान सुनिश्चित किया। इस दौरान लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। विधायक पुरंदर मिश्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।



