अमृत टुडे, मनेंद्रगढ़/ एमसीबी छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैदान से निकली यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान विकसित भारत चौक का शिलान्यास भी किया गया।

विवरण: सेवा संकल्प अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैदान में हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यक्रम से आभासी माध्यम से जुड़े। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर यात्रा निकाली और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ सेवा की मशाल लगातार जलती रहेगी।




